Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Outrage expressed over the alleged disrespect shown to the copies of Sri Guru Granth Sahib sent to Canada.
{"_id":"6a706083efaf189bc808f1f0","slug":"video-outrage-expressed-over-the-alleged-disrespect-shown-to-the-copies-of-sri-guru-granth-sahib-sent-to-canada-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के कथित अनादर पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा भेजे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों के कथित अनादर पर जताया रोष
विभिन्न सिख जत्थेबंदियों ने सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर अरदास की और कनाडा भेजे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के कथित अनादर पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मामले की धार्मिक और कानूनी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाई परमजीत सिंह अकाली, ज्ञानी तेजबीर सिंह तथा दमदमी टकसाल से जुड़े अन्य सिख प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पावन स्वरूपों को उचित सम्मान के अनुरूप नहीं भेजा गया। उनका दावा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कथित लापरवाही के कारण स्वरूपों को एक जर्जर बस के कंटेनर और बंक बेड के नीचे रखकर समुद्री मार्ग से कनाडा भेजा गया तथा उनके साथ कोई सेवादार भी नहीं भेजा गया।
वक्ताओं ने कहा कि सिख इतिहास में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों का सर्वोच्च सम्मान किया जाता रहा है और इस परंपरा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि जिन अधिकारियों या जिम्मेदार व्यक्तियों ने इस व्यवस्था को मंजूरी दी, उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश किया जाए तथा उनके विरुद्ध धार्मिक और कानूनी कार्रवाई की जाए।
अरदास के अंत में संगत ने प्रार्थना की कि भविष्य में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूपों का प्रबंध और प्रकाश पूर्ण मर्यादा एवं सम्मान के साथ सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।