{"_id":"6a700bc04463e8fa1d095629","slug":"video-sawan-somwar-2026-kashi-vishwanath-temple-adorned-with-20000-flowers-baba-special-darshan-in-form-of-shankar-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में दिए झांकी दर्शन, 20 हजार फूलों से सजा धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में दिए झांकी दर्शन, 20 हजार फूलों से सजा धाम
सावन के पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में झांकी दर्शन दिए। पुजारियों ने विधि-विधान से बाबा का शृंगार किया। वहीं रात में चल प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित कर शयन आरती की जाएगी। 15 मालियों और कारीगरों ने गेंदा के 3,000, रजनीगंधा और जरबेरा के 10,000, बेला के 1,000 तथा गुलाब के 2,000 फूलों के अलावा 4000 अन्य फूलों से बाबा के धाम को सजाया है। कुल 20 हजार से अधिक फूलों की सुगंध से पूरा धाम महक उठा है। रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सोमवार को मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का अनुमान है। पिछले वर्ष सावन के पहले सोमवार को 3.41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। पूरे सावन में 80 लाख श्रद्धालुओं के आने की तैयारी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।