{"_id":"6a701254c91a5b15470adb6b","slug":"video-minja-fair-2026-concludes-with-ravi-river-visarjan-cm-sukhu-chamba-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Minjar Fair 2026: रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, CM सुक्खू ने निभाई परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Minjar Fair 2026: रावी नदी में मिंजर विसर्जन के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला संपन्न, CM सुक्खू ने निभाई परंपरा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 03 Aug 2026 09:30 AM IST
Link Copied
ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को रावी नदी में पारंपरिक मिंजर विसर्जन की रस्म के साथ संपन्न हो गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधि-विधान के साथ रावी नदी में नारियल और मिंजर प्रवाहित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
समापन समारोह से पहले अखंड चंडी पैलेस से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री ने की। शोभायात्रा का नेतृत्व शहर के आराध्य भगवान रघुवीर ने किया। इस दौरान स्थानीय देवी-देवताओं की पालकियां, पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियां तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार से होती हुई मंजरी गार्डन पहुंची, जहां पारंपरिक लोकगायकों ने कुंजड़ी मल्हार का गायन प्रस्तुत किया। इसके बाद पान वितरण की परंपरा निभाई गई और मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने मिंजर विसर्जन की रस्म अदा कर मेले का विधिवत समापन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।