{"_id":"6a715c3081995e817809a9e4","slug":"batala-police-post-blast-case-solved-within-48-hours-two-minors-arrested-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला चौकी धमाका: 48 घंटे में सुलझी गुत्थी, दो नाबालिग गिरफ्तार; पैसों का लालच देकर कराई गई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटाला चौकी धमाका: 48 घंटे में सुलझी गुत्थी, दो नाबालिग गिरफ्तार; पैसों का लालच देकर कराई गई थी वारदात
Tue, 04 Aug 2026 08:57 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
Published by: Nivedita
Updated Tue, 04 Aug 2026 08:57 AM IST
सार
वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। गिरफ्तार दोनों नाबालिग बटाला पुलिस जिले के रहने वाले हैं जिन्हें चंद पैसों का लालच देकर गुमराह किया गया।
विज्ञापन
बटाला में डीआईजी बार्डर रेंज पत्रकारों को जानकारी देते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला की अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर शनिवार रात बमनुमा वस्तु फेंककर किए गए धमाके की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है।
बॉर्डर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरमनबीर सिंह गिल्ल ने सोमवार को बताया कि मामले में दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीसरे आरोपी और पूरे नेटवर्क के हैंडलर की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। गिरफ्तार दोनों नाबालिग बटाला पुलिस जिले के रहने वाले हैं जिन्हें चंद पैसों का लालच देकर गुमराह किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस अब इस हमले के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने इस कार्रवाई का श्रेय काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब और बटाला पुलिस की संयुक्त टीम को दिया है।
डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल्ल ने बताया कि एसएसपी मेहताब सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 20 गजटेड अधिकारियों और एक हजार पुलिस कर्मियों ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं जबकि अब तक 102 भगोड़ों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।