{"_id":"698f5b15da20e015480b929d","slug":"video-sangh-organised-hindu-self-respect-march-in-mathura-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में संघ ने निकाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में संघ ने निकाली हिंदू स्वाभिमान यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत विद्यार्थी विभाग की ओर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवक दोपहिया व चौपहिया वाहनों से हिंदू एकता के गगनभेदी नारों के साथ निकले। यात्रा का शुभारंभ संघ के विभाग कार्यालय से संत बाबा बलरामदास, मोहिनीशरण महाराज, गिरधर शरण, परमेश्वर दास त्यागी, ब्रजदास, सुश्री आराधना सोलंकी आदि संतों व संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व भगवा झंडा दिखाकर किया। यात्रा मसानी, डीग गेट, होली गेट, टैंक चौराहा, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा होते हुए यात्रा आनंद लोक बस्ती में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में परिवर्तित हो गई। यात्रा का विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा व संतों का माल्यार्पण कर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम कुमार ने कहा कि भारत की अखंडता हिंदुओं की एकता में निहित है, ऐसे में जाति-पंथ, भाषा-क्षेत्र, उपासना के स्तर पर विविधता होते हुए भी हमें एकजुट रहना है। उन्होंने कहा कि जब जब देश विरोधी शक्तियों ने भारत को कमजोर करने की साजिश रची। समाज ने एकजुट होकर ऐसे सभी कुत्सित प्रयासों को विफल किया है। संयोजक बिजेंद्र सिंह ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल, विजय बंटा, बच्चू सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, शुभ सक्सेना, कान्हा चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र सिंह, गोकुलेश गौतम, हर्षित सिसौदिया आदि ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।