{"_id":"698f50ec3e5a73c569060874","slug":"video-accused-arrested-in-gurugram-murder-case-of-electrician-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एलईडी लाइट खराब होने पर दूल्हे ने अपने साथियों के साथ चलाई गोली, हत्या मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एलईडी लाइट खराब होने पर दूल्हे ने अपने साथियों के साथ चलाई गोली, हत्या मामले में गिरफ्तार
राहुल तिवारी
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:57 PM IST
Link Copied
पटौदी के रणसिका गांव में बृहस्पतिवार रात को एक लगन समारोह एलईडी लाइट में खराब होने से गुस्साए दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिशियन पर गोली चला दी। पहली गोली चलने से वह बच गया लेकिन हमलावरों का इससे गुस्सा शांत नहीं हुआ। जान बचाने के लिए भाग रहे इलेक्ट्रिशियन पर दोबारे से गोली चलाई गई। वो गोली उनकी कमर पर लगी और वह वहीं पर गिर गए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया ,जहां पर पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने दुल्हा अमनदीप और साहिल को नामजद कर लिया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बसई गांव निवासी हर्ष के रूप में हुई है। । मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के अलीपुर गांव निवासी बरकत के रूप में हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।