{"_id":"698f5b1eabed679fd30793af","slug":"video-three-thars-seized-from-people-who-created-panic-at-wedding-ceremony-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शादी समारोह में दहशत फैलाने वाले लोगों की तीन थार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शादी समारोह में दहशत फैलाने वाले लोगों की तीन थार जब्त
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने शादी समारोह में अवैध हथियार लहराकर और फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में तीन थार गाड़ियों को जब्त किया है। अन्य वाहनों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को गांव देवसेरस में स्थानीय निवासी की पुत्री की शादी थी। बरात राजस्थान, कामां के गांव अंगरावली से आई थी। आरोप है कि बरात में शामिल कुछ लोग महंगी गाड़ियों से गांव की गलियों में तेज रफ्तार से घूमते रहे। इस दौरान गाड़ियों की छत और सनरूफ से बाहर निकलकर तमंचे और पिस्टल लहराई गईं तथा हवाई फायरिंग की गई। हूटर बजाए और तेज आवाज में डीजे बजाया गया। उनकी इस हरकत से गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं। ग्रामीणों ने घटना के वीडियो भी बनाए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले की जांच के बाद थाना गोवर्धन में 16 दिसंबर 2025 को बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत करीब 20 कार सवार व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन थार गाड़ियों को बरामद कर लिया है। शेष आरोपियों और वाहनों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शादी समारोह या अन्य आयोजनों में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।