{"_id":"69900d2956a67117300efccb","slug":"video-24-hour-surveillance-from-strong-room-to-control-room-for-up-board-exams-mobile-phones-banned-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए स्ट्रांग रूम से कंट्रोल रूम तक 24 घंटे निगरानी, मोबाइल बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए स्ट्रांग रूम से कंट्रोल रूम तक 24 घंटे निगरानी, मोबाइल बैन
गाजीपुर में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में ऑडिटोरियम सभागार में अहम बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। जिले में हाईस्कूल में करीब 67 हजार और इंटरमीडिएट में करीब 70 हजार, कुल लगभग 1.37 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 196 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 29 अति संवेदनशील और 63 संवेदनशील केंद्र हैं। निगरानी के लिए जिले को 12 जोन, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 8 सचल दल और फ्लाइंग स्क्वायड टीमों में बांटा गया है।
डीएम ने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। कहा कि प्रश्नपत्र पुलिस अभिरक्षा में सीसीटीवी निगरानी वाले सुरक्षित स्थान पर रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र डबल लॉक वाली स्टील/लोहे की अलमारी में रखे जाएंगे। यह अलमारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की संयुक्त उपस्थिति में ही खुलेगी और हर बार पेपर सील से बंद होगी। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर एक से अधिक रास्ते होने पर तत्काल उन्हें सील कराया जाए। केंद्र के 100-200 मीटर की परिधि में कोई अनधिकृत व्यक्ति या असलहा किसी भी दशा में मौजूद नहीं रहेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तत्काल पुलिस बल और कंट्रोल रूम को सूचना दी जाए। बैठक के बाद डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में बने मॉनिटरिंग सेल और कंट्रोल रूम का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।