{"_id":"69900cbf1b99b7fef1017fff","slug":"sheetal-angural-hits-back-at-operation-lotus-accuses-raghav-chadha-of-conspiracy-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"शीतल अंगुराल का ‘ऑपरेशन लोट्स’ पर पलटवार, राघव चड्ढा पर साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतल अंगुराल का ‘ऑपरेशन लोट्स’ पर पलटवार, राघव चड्ढा पर साजिश का आरोप
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 14 Feb 2026 11:19 AM IST
Link Copied
जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने ‘ऑपरेशन लोट्स’ को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पर लगाए गए ‘ऑपरेशन लोट्स’ के आरोप पूरी तरह निराधार थे और यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था। अंगुराल ने वरिष्ठ आप नेता राघव चड्ढा का नाम लेते हुए दावा किया कि विधायकों को मोहरा बनाकर जनता को गुमराह किया गया। अंगुराल के अनुसार, वर्ष 2022 में चंडीगढ़ स्थित कोठी नंबर 50 में एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें रणनीति बनाई गई कि भाजपा के खिलाफ झूठी शिकायतों का नैरेटिव कैसे खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि उस समय वे नए विधायक थे और पार्टी लाइन के अनुसार कार्य करते रहे, लेकिन अब सच्चाई सामने लाना जरूरी समझते हैं। उनका दावा है कि विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये के ऑफर वाली कॉल्स भी “प्लांटेड” थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।