Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Export of 18 LHB coaches to Bangladesh generates ₹91.73 lakh in revenue for Ferozepur Division; first rake departs from Hussainpur to Darshana, boosting the ‘Make in India’ initiative
{"_id":"6accd2621bf9253ba400f312","slug":"video-export-of-18-lhb-coaches-to-bangladesh-generates-rs9173-lakh-in-revenue-for-ferozepur-division-first-rake-departs-from-hussainpur-to-darshana-boosting-the-make-in-india-initiative-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश को 18 एलएचबी कोच निर्यात, फिरोजपुर मंडल को मिला 91.73 लाख रुपये का राजस्व; हुसैनपुर से दर्शना रवाना हुई पहली रेक, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश को 18 एलएचबी कोच निर्यात, फिरोजपुर मंडल को मिला 91.73 लाख रुपये का राजस्व; हुसैनपुर से दर्शना रवाना हुई पहली रेक, ‘मेक इन इंडिया’ को मिलेगा बढ़ावा
रेलवे की ओर से स्वदेशी रेल कोचों के निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। फिरोजपुर मंडल की बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के प्रयासों से 18 एलएचबी कोचों की पहली रेक हुसैनपुर रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश के दर्शना रेलवे स्टेशन के लिए सफलतापूर्वक रवाना की गई। इस निर्यात से फिरोजपुर मंडल को 91.73 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि इस पहल के तहत भेजे गए सभी 18 एलएचबी कोच रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में निर्मित किए गए हैं। इन कोचों को बांग्लादेश रेलवे की परिचालन संबंधी जरूरतों और यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
यह उपलब्धि फिरोजपुर मंडल, रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला, राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज) लिमिटेड और बांग्लादेश रेलवे के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे भारतीय रेलवे की व्यावसायिक गतिविधियों को विस्तार देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी रेल तकनीक और विनिर्माण क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि यह पहल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के निरंतर प्रयासों और विभिन्न संस्थानों के साथ बेहतर तालमेल से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से भारतीय रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और अंतरराष्ट्रीय निर्यात के नए अवसर भी खुलेंगे।
‘मेक इन इंडिया, फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप यह उपलब्धि वैश्विक रेलवे क्षेत्र में भारत की उपस्थिति मजबूत करने और देश में निर्मित रेल कोचों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में अहम कदम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।