{"_id":"6acc7a0a113c5ff67609f866","slug":"video-solan-ramlila-starts-today-jagdamba-ramlila-mandal-solan-ganpati-hanuman-procession-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली गणपति-हनुमान की शोभायात्रा, आज से रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली गणपति-हनुमान की शोभायात्रा, आज से रामलीला
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:41 AM IST
Link Copied
बारिश और ठंड के बावजूद रामभक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से रामलीला के मंचन के उपलक्ष्य में रविवार को सोलन शहर में भगवान गणपति और हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर का माहौल भक्तिमय हो गया और जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा माता चूली मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद चौक बाजार, गंज बाजार, अपर बाजार और मालरोड से होते हुए पुराना बस अड्डा तक पहुंची। इस दौरान भगवान के जयकारों से शहर गूंज उठा। मंडल के सदस्यों ने लोगों को रामलीला के मंचन में भाग लेने और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
मंडल के निर्देशक हरीश मरवाह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन संपूर्ण रामायण पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि रामलीला में किसी भी तरह के फिल्मी गानों या धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत नृत्य को शामिल नहीं किया जाएगा। मंडल का प्रयास रहेगा कि दर्शकों को धार्मिक परंपराओं के अनुरूप रामलीला देखने को मिले।
मंडल के प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि रामलीला के सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला देखने और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
शोभायात्रा में समाजसेवी एवं पूर्व व्यापार मंडल प्रधान मुकेश गुप्ता, निर्देशक हरीश मरवाह, प्रधान धर्मेंद्र ठाकुर, मंडल सचिव सुमित खन्ना, भूपेंद्र शर्मा, सचिन वर्मा, राजकुमार, मुकेश शर्मा और मनीष मरवाहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मंडल के अनुसार, गंज बाजार में आज से रात आठ बजे रामलीला का मंचन शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।