{"_id":"6acc84ae5a8d7ff5d205a77c","slug":"video-governor-calls-for-social-service-on-maharaja-agrasen-jayanti-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता बोले- महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाकर समाज सेवा का संकल्प लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता बोले- महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाकर समाज सेवा का संकल्प लें
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:26 PM IST
Link Copied
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज को आर्थिक समृद्धि के साथ सेवा, करुणा और सामूहिक उत्तरदायित्व को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। वह सोलन में अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले राज्यपाल ने लोअर बाजार में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की। समारोह के दौरान अग्रवाल सभा की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
राज्यपाल ने युवाओं को उद्यमिता और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का लक्ष्य भी रखना चाहिए। उन्होंने सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नए विचारों और प्रयासों को अपनाने पर जोर दिया।
कविन्द्र गुप्ता ने अग्रवाल सभा, सोलन की ओर से पिछले करीब 80 वर्षों से शिक्षा, सामाजिक कल्याण, धार्मिक गतिविधियों और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज के विकास में सामूहिक भागीदारी और सेवा भावना के महत्व को रेखांकित किया।
समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद करते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।