Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Suspicious drones spotted over Amritsar airport; runway operations suspended for security reasons; 3 flights diverted
{"_id":"6acc7764814433bdd4079f6e","slug":"video-suspicious-drones-spotted-over-amritsar-airport-runway-operations-suspended-for-security-reasons-3-flights-diverted-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट के आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा के चलते रोका गया रनवे संचालन; 3 उड़ानें डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट के आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा के चलते रोका गया रनवे संचालन; 3 उड़ानें डायवर्ट
श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमृतसर के आसपास रविवार रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एयरपोर्ट परिसर और आसपास के आसमान में दो से तीन ड्रोन देखे जाने के बाद एहतियातन रनवे का संचालन रोक दिया गया। इस दौरान अमृतसर आने वाली तीन उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने परिसर और आसपास के आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एहतियातन उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।
तीन उड़ानों का बदला गया मार्ग
संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के चलते दिल्ली से अमृतसर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली भेज दिया गया। वहीं, मुंबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ और कुआलालंपुर से आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-118 को दिल्ली डायवर्ट किया गया।
उड़ानों का मार्ग अचानक बदले जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए, जबकि उड़ानों में देरी और संचालन प्रभावित होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली। कुछ यात्रियों ने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी मांगी, लेकिन शुरुआत में उन्हें स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया। हालांकि, रात करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने लगी।
सितंबर में भी सामने आई थी ड्रोन गतिविधि
अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास संदिग्ध ड्रोन देखे जाने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। छह सितंबर की रात करीब 9:40 से 9:50 बजे के बीच रनवे और ऑपरेशनल एरिया के पास आसमान में संदिग्ध ड्रोन उड़ते देखे गए थे। उस दौरान सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट का संचालन करीब 90 मिनट तक रोकना पड़ा था।
इस घटना के चलते अमृतसर आने वाली सात व्यावसायिक उड़ानों को डायवर्ट कर दिल्ली और चंडीगढ़ भेजा गया था।
ड्रोन उड़ाने वालों की पहचान नहीं
फिलहाल रविवार रात देखे गए संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियों और उन्हें उड़ाने वालों के बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।