{"_id":"6990083cbd706562d603e871","slug":"video-khairabad-defeated-gorakhpur-3-2-in-the-second-semi-final-of-the-football-competition-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खैराबाद ने गोरखपुर को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में खैराबाद ने गोरखपुर को 3-2 से हराया
इंदारा मेला मैदान में चल रहे स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। जिसमें अंसार स्पोटिंग क्लब खैराबाद ने गोरखपुर को को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
मैच के पहले हाफ टाइम में अंसार स्पोटिंग क्लब खैराबाद के तरह से खिलाड़ी साहिल जफर ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। उसके बाद गोरखपुर टीम की ओर से खिलाड़ी करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल कर अपनी टीम को 1-1 के बराबरी पर ला खड़ा कर दिया। उसके बाद दूसरे राउंड में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट के जरिए किया गया जिसमें खैराबाद की टीम ने गोरखपुर को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल के मुख्य अतिथि डा. एसी तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।खेल के निर्णायक सरफराज अहमद व रहमतुल्लाह रहे।कमेंट्री वशीम सेठ व नसीम मल्लन ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से शरीफुद्दीन ,उमाकांत यादव,विजय बहादुर सिंह, सुनील सिंह,राजेन्द्र सिंह,धनंजय सिंह,सलमान मास्टर,जुबैर अहमद,हर्षवर्धन सिंह,असलम लाइनमैन,अजीत यादव, जहीर असन,यासिर अंसारी,फुजैल मील,नसीम सिद्दिकी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।