{"_id":"69900a92a9c063e1f0060bb8","slug":"video-cleaning-of-ravi-river-begins-in-ajnala-hope-for-relief-from-floods-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में रावी नदी की सफाई शुरू, बाढ़ से राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में रावी नदी की सफाई शुरू, बाढ़ से राहत की उम्मीद
अजनाला क्षेत्र में पंजाब सरकार की मंजूरी के बाद रावी नदी के भीतर खुलाई (सफाई) का काम शुरू हो गया है। सरकार का उद्देश्य क्षेत्र को संभावित बाढ़ से बचाना है। लंबे समय से नदी में जमा रेत और गाद के कारण बरसात के दौरान पानी का बहाव बाधित हो रहा था, जिससे आसपास के गांवों को नुकसान उठाना पड़ता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्षों में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब नदी की सफाई से हालात में सुधार की उम्मीद है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में अधिक पानी आता भी है तो साफ किए गए बहाव मार्ग के कारण पानी आसानी से आगे निकल जाएगा और गांवों को राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस कार्य से इलाके के लोगों को रोजगार मिला है, जिससे आर्थिक लाभ भी हुआ है। लोगों ने इसके लिए पंजाब सरकार का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि काम जल्द पूरा होगा, ताकि आने वाले बरसात के मौसम में क्षेत्र सुरक्षित रह सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।