{"_id":"6990052fd23a4fc53a05a328","slug":"video-video-amatha-ma-apaharanaekarata-pakaugdha-sa-thara-thahashata-ma-karabra-ka-paravara-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में अपहरणकर्ता पकड़ से दूर, दहशत में कारोबारी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में अपहरणकर्ता पकड़ से दूर, दहशत में कारोबारी का परिवार
अमेठी के मुसाफिरखाना के भीखीपुर के कबाड़ कारोबारी रमन कुमार अग्रहरि उर्फ बबलू के अपहरण और 10 लाख रुपये फिरौती प्रकरण में पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि अभी आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं इसी बीच कारोबारी रमन और चालक चमन लाल का वीडियो बयान शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामले में नया मोड़ आ गया है। अपहरणकर्ता अब भी पकड़ से दूर हैं, जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
मामले के सामने आने के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कॉल डिटेल रिकॉर्ड का विश्लेषण और बैंक खातों से धन निकासी की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में 7.90 लाख रुपये की निकासी की पुष्टि हुई है। हरदोई, लखनऊ और अयोध्या समेत आसपास के जनपदों में दबिश दी गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। कारोबारी के बयान बदलने से जांच प्रभावित होने की बात भी सामने आई है।
वायरल वीडियो में चालक चमन लाल ने दावा किया है कि मुसाफिरखाना कस्बे में पेट्रोल पंप के पास अपहरणकर्ताओं को रकम देने की बात कह रहा है। उन्होंने एसओजी टीम पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। वहीं रमन कुमार वीडियो में पूरी घटना की जानकारी दी हैं। इससे पहले कारोबारी की पत्नी का वीडियो भी वायरल हो चुका है।
ये है मामला
मंगलवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटते समय कस्बे के पास ढाबे के निकट कार सवार लोगों ने रमन कुमार का अपहरण कर लिया था। चालक के माध्यम से फिरौती की रकम पहुंचाई गई, जिसके बाद देर रात अयोध्या के चमनगंज के पास उन्हें छोड़ दिया गया
देनदारी की भी जांच
पुलिस पुराने लेनदेन और उधारी विवादों की भी पड़ताल कर रही है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही पूरे मामले का अनावरण किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।