{"_id":"6a6cf69fb85c6021c2065310","slug":"culvert-over-minor-canal-collapses-passage-becomes-difficult-amethi-news-c-96-1-ame1008-172190-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: माइनर पर बनी पुलिया ढही, मुश्किल हो गई डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: माइनर पर बनी पुलिया ढही, मुश्किल हो गई डगर
Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
अठेहा-देवीगढ़ माइनर स्थित बरवनसिंह का पुरवा के पास टूटा पुल। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बरवनसिंह का पुरवा के पास अठेहा-देवीगढ़ माइनर पर बनी पुलिया सोमवार रात अचानक ढह गई। इस पुलिया से होकर कोहरा और महमदपुर ग्राम पंचायत के लोग आते-जाते थे। पुलिया टूटने से करीब 10 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित है। लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और सरकारी कार्यालय तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना जाना पड़ रहा है।
माइनर पर बनी पुलिया से कोहरा और महमदपुर सहित आसपास के 13 पुरवों के लोग स्कूल, पंचायत कार्यालय, तहसील व अस्पताल तक जाते थे। महमदपुर निवासी नीरज सिंह, मीनाक्षी सिंह, ग्राम प्रधान राजाराम यादव, विजय बहादुर यादव, छोटे लाल वर्मा, रामनरेश और मोहनलाल ने बताया कि सोमवार रात पुलिया अचानक ढह गई।
इस वजह से गांव के लोग दूसरे वैकल्पिक रास्ते से होकर जाने को विवश हैं। ये रास्ते काफी लंबे और असुविधाजनक हैं। इस कारण छात्र, मजदूर व किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सर्वेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिया के ढहने की जानकारी मिली। जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजकर नई पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों की सुविधा के लिए अस्थायी आवागमन की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
40 साल पहले बनी थी पुलिया
कोहरा और महमदपुर ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले अठेहा-देवीगढ़ माइनर पर बरवनसिंह का पुरवा के पास 40 साल पहले पुलिया बनाई गई थी। यह जानकारी देते हुए नहर विभाग के सहायक अभियंता सर्वेश कुमार ने बताया कि उस समय ग्रामीणों की सुविधा के लिए पुलिया बनाई गई थी। बताया कि वाहनों की वजन क्षमता को देखते हुए निर्माण कराया गया होगा। किसी भारी वाहन के गुजरने से पुलिया टूट गई होगी।