फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gayatri Sadhana leads to all round development

Amethi News: गायत्री साधना से होता है सर्वांगीण विकास

Sat, 01 Aug 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Sadhana leads to all round development
 गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में साधना करते साधक। स्रोत: गायत्री परिवार
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ में चल रहे 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र अनुष्ठान के दूसरे दिन शुक्रवार को व्यवस्थापक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने साधकों को गायत्री मंत्र के महत्व और उसके आध्यात्मिक प्रभाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित गायत्री साधना व्यक्ति के भीतर नई चेतना, ऊर्जा और आत्मबल का संचार करती है। इससे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के 24 अक्षरों में दिव्य शक्तियों के जागरण की क्षमता निहित है। प्रत्येक अक्षर किसी न किसी श्रेष्ठ सद्गुण का प्रतिनिधित्व करता है, जो साधक के जीवन में ओज, तेज, वर्चस्व, शालीनता, सज्जनता, विशिष्टता, भलमनसाहत और सद्बुद्धि जैसे गुणों का विकास करता है। उन्होंने कहा कि केवल दैनिक उपासना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवन साधना और लोकमंगल की भावना को भी व्यवहार में उतारना आवश्यक है। कार्यक्रम में शकुंतला पांडेय, कुसुम शर्मा, शीला जायसवाल, सुनीता सिंह, सुधा गुप्ता, दिनेश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed