फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Congress leaders upset over indecent remarks on Rahul Gandhi

Amethi News: राहुल गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेसी खफा

Sat, 01 Aug 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders upset over indecent remarks on Rahul Gandhi
जामों। राहुल गांधी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर भाजपा के रायबरेली जिलाध्यक्ष बुद्धी लाल के खिलाफ तहरीर दी। कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



राममनोहर सरोज के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर विनोद सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिला महासचिव गीता सिंह, पूर्व पीसीसी सदस्य हरिश्चंद्र त्रिपाठी, जिला सचिव अभयदत्त चतुर्वेदी, सेवा दल के जिला संगठक राघव राम मिश्र, विजय पासी, अखिलेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed