{"_id":"69900a9864803713ac03dc77","slug":"video-activa-set-on-fire-after-clash-between-two-groups-in-amritsar-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में दो पक्षों में झड़प के बाद एक्टिवा फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में दो पक्षों में झड़प के बाद एक्टिवा फूंकी
अमृतसर के थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। झगड़े के दौरान एक युवक की एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष पहले आपस में दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। झड़प में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि हनी नामक युवक की एक्टिवा को आग लगाई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।
वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि 17 से 18 वर्ष के चार युवकों ने पहले उनके भतीजे के साथ मारपीट की और बाद में वाहन जला दिया। परिवार का कहना है कि समझौते के बावजूद आरोपी युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और न्याय का भरोसा दिलाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।