{"_id":"699004ebb3188b996b0c165c","slug":"anil-vij-and-sp-upasana-have-a-heated-argument-at-the-rksd-college-meeting-clashing-over-the-suspension-order-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरकेएसडी कॉलेज बैठक में Anil Vij और एसपी उपासना में तीखी बहस, सस्पेंशन आदेश पर टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएसडी कॉलेज बैठक में Anil Vij और एसपी उपासना में तीखी बहस, सस्पेंशन आदेश पर टकराव
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 14 Feb 2026 10:49 AM IST
Link Copied
कष्ट निवारण समिति की बैठक में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज और कैथल एसपी उपासना के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान मंत्री एसपी पर भड़क उठे। उन्होंने एसपी को ये तक कह दिया कि जाईए यहां से जब आपके पास पावर नहीं है। हालांकि एसपी भी दृढ़ता से कानूनी दायरे के चलते कार्रवाई न कर पाने की बात कहती रही। आरकेएसडी कालेज में शुक्रवार को आयोजित बैठक में मंत्री ने एक मामले में कुरुक्षेत्र में कार्यरत आरोपी पुलिसकर्मी को जांच होने तक सस्पेंड करने के आदेश दिए। इस पर एसपी ने कहा कि सर, कर्मी को सस्पेंड करने की पावर मुझे नहीं है। ये सुनकर मंत्री विज भड़क उठे और कहा कि जब मैं कह रहा हूं तो इससे बड़ी पावर क्या है। आप हर मामले में ऐसे करते हो। एसपी ने फिर दोहराया कि मामला कुरुक्षेत्र का है। कुरुक्षेत्र एसपी या डीजी ही कर सकते हैं, मेरे पास पावर नहीं है। ये सुनकर मंत्री ने उनको उठकर जाने के लिए कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।