{"_id":"699006a0485faa130a09f690","slug":"video-drunken-rich-men-speeded-their-car-hitting-three-vehicles-in-bareilly-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में धुत रईसजादों ने तेज रफ्तार से दौड़ाई कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में धुत रईसजादों ने तेज रफ्तार से दौड़ाई कार, तीन वाहनों को मारी टक्कर
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर इलाके में शुक्रवार शाम नशे में धुत दो रईसजादों ने अपनी तेज रफ्तार कार से दो अन्य कारों में टक्कर मार दी। घटना के दौरान राहगीरों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। झूलेलाल द्वार के पास हुई इस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क पर खड़ी दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कारों के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को खास चोट नहीं आई। हादसे के बाद लोगों में चीखपुकार मच गई। बाद में राहगीरों ने कार सवार रईसजादों को खरी-खोटी सुनाई। कुछ लोगों ने मौका देख उन पर हाथ भी साफ कर लिया। घटना का वीडियो फुटेज भी वायरल हो रहा है। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को साथ ले गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।