{"_id":"69905e4c4ff8c8d24a08ef11","slug":"video-bilaspur-park-equipped-with-open-gym-and-synthetic-badminton-court-dedicated-to-the-public-in-ghumarwin-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घुमारवीं में ओपन जिम, सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट से लैस पार्क जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: घुमारवीं में ओपन जिम, सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट से लैस पार्क जनता को समर्पित
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को घुमारवीं के दकड़ी वार्ड नंबर-7 में नवनिर्मित इंदिरा गांधी पार्क को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर 55 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने 40 लाख रुपये की लागत से विकसित इस आधुनिक पार्क को क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित किया, जिससे लोगों को स्वास्थ्य, मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिए एक उत्कृष्ट और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हुआ है। मंत्री धर्माणी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है और ऐसे आधुनिक पार्क समाज के सभी वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी पार्क में स्थापित ओपन जिम युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करेगा, जिससे वे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकेंगे। इसके अतिरिक्त पार्क में निर्मित सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अभ्यास करने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।