{"_id":"69900f35523018a4e0053a9c","slug":"video-amritsar-rural-police-cracks-down-on-gangsters-sets-up-special-blockade-on-airport-road-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर देहाती पुलिस की गैंगस्टरों पर सख्ती, एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर देहाती पुलिस की गैंगस्टरों पर सख्ती, एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाकाबंदी
अमृतसर देहाती पुलिस ने पंजाब सरकार के “गैंगस्टर्स पर वार” अभियान के तहत एयरपोर्ट रोड पर विशेष नाकाबंदी कर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और वाहनों की सघन जांच की। संवेदनशील मार्ग होने के कारण एयरपोर्ट रोड और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया।
एसएसपी सोहेल मीर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अभियान राज्य सरकार की स्पष्ट नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गैंगस्टरवाद पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में एक साथ चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
एसएसपी ने कहा कि अमृतसर देहाती क्षेत्र में पहले भी कई गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब अभियान को और तेज किया गया है। गैंगस्टरों को लॉजिस्टिक या आर्थिक सहायता देने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार पुलिस उपस्थिति से जहां आम जनता में विश्वास बढ़ता है, वहीं अपराधियों को सख्त संदेश जाता है कि गैंगस्टरवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।