Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Delhi Police arrested accused in shopkeeper murder case
{"_id":"69906162148f7b65ce080a32","slug":"video-delhi-police-arrested-accused-in-shopkeeper-murder-case-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मौज मस्ती करने लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुकानदार से की झपटमारी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मौज मस्ती करने लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुकानदार से की झपटमारी, पुलिस ने दबोचा
राहुल तिवारी
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:19 PM IST
मौज मस्ती करने लिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुकानदार से झपटमारी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान छोटू कुमार उर्फ अविनाश के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में उसकी गर्लफ्रेंड और नाबालिग भांजे को भी पकड़ा है। आरोपी भांजा दुकानदार के किराने की दुकान पर काम करता था और उसने ही अपने मामा को दुकानदार के पास पैसा होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने इनके कब्जे से छीने गए पैसे से खरीदे गए कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 7 फरवरी की रात 9:40 बजे उत्तम नगर थाना पुलिस को एक दुकानदार से झपटमारी की शिकायत मिली। मौके पर पुलिस को दुकानदार प्रदीप गोयल मिले, जिन्होंने बताया कि वह हस्तसाल रोड पर किराने की दुकान चलते हैं। वह रात में दुकान से 30 से 40 हजार रुपये लेकर पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके हाथ से बैग छीनकर भाग गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपी गई। निरीक्षक कमलेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें वारदात में एक युवक और युवती के शामिल होने का पता चला। पुलिस ने उनके भागने की दिशा में लगे करीब पांच सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए मटियाला गांव पहुंची। आखिरी जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर पुलिस घर-घर जाकर जांच की।
इसी बीच 12 फरवरी को पुलिस को बदमाशों के पार्क में बैठे होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने आरोपी छोटू कुमार, उसकी गर्लफ्रेंड और उसके नाबालिग भांजे को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि छोटू का भांजा प्रदीप की दुकान पर काम करता था। उसने ही अपने मामा को प्रदीप के पास घर जाने के दौरान पैसे होने का पता चला। फिर उसने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि लूटपाट करने के बाद तीनों एक ओयो होटल में रुके, जहां उन्होंने चोरी के पैसे से शराब, मिठाई और मोबाइल फोन खरीदे। साथ ही होटल और अपने कमरे का किराया देने में खर्च कर दिए। जांच में पता चला कि तीनों मटियाला गांव में किराए पर रहते हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलत: बिहार बेगूसराय का रहने वाला छोटू शादीशुदा है और रिक्शा चलाता है। वह किराए के मकान पर गर्लफ्रेंड और भांजा के साथ रहता है। उसकी गर्लफ्रेंड स्मैक की आदी है और छोटू के साथ घूमती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।