{"_id":"6accc918a75513a83a069af4","slug":"delhi-chief-minister-rekha-gupta-inaugurated-digital-lab-and-smart-classrooms-in-dwarka-sector-16b-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के छात्रों को मिली नई सौगातें: डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लासरूम से लैस है ये स्कूल, क्या बोलीं सीएम रेखा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के छात्रों को मिली नई सौगातें: डिजिटल लैब, स्मार्ट क्लासरूम से लैस है ये स्कूल, क्या बोलीं सीएम रेखा?
Mon, 12 Oct 2026 05:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:18 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में डिजिटल लैब और स्मार्ट क्लासरूम वाले नए सहशिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं देकर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली के छात्रों को मिली नई सौगातें
- फोटो : @gupta_rekha
विस्तार
दिल्ली में सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका के सेक्टर-16बी में डिजिटल लैब और स्मार्ट क्लासरूम वाले नए सहशिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केवल स्कूल की नई इमारत नहीं, बल्कि यहां से पढ़कर निकलने वाले हजारों बच्चों के भविष्य को संवारने की निर्माण स्थली है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका सेक्टर-16बी में डिजिटल लैब और स्मार्ट क्लासरूम की सुविधाओं से युक्त नए सहशिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल एक नए स्कूल की इमारत नहीं है, बल्कि उन हजारों बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह है, जो हर साल यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकलेंगे और देश-दुनिया में अपना भविष्य बनाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार जनता की जरूरतों को व्यापक दृष्टिकोण से देखते हुए काम करती है। सरकार एक ओर सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन, बिजली के नए उपकेंद्र, अच्छी सड़कें और बेहतर जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान दे रही है, तो दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में भी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में नए भवनों के साथ स्मार्ट क्लासरूम, बेहतर शौचालय और अलग-अलग विषयों की प्रयोगशालाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली सरकार अपने स्कूलों में बच्चों को ऐसी सुविधाएं दे रही है, जो निजी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं से भी कहीं अधिक हैं।
रेखा गुप्ता ने स्कूल को बच्चों के भविष्य के निर्माण का केंद्र बताते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगे चलकर देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाएंगे। डिजिटल लैब और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में मदद करेंगी।