{"_id":"6990bf16f67d5a833202cad0","slug":"video-mahashivratri-devotees-flock-to-shiva-temples-chants-of-har-har-mahadev-will-resonate-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, गूंजेंगे हर-हर महादेव के जयकारे
महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। सभी शिव मंदिरों में शनिवार की शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया है। रविवार को तड़के से भक्तों की भीड़ पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी। हर ओर हर-हर महादेव व बम-बम महादेव के जयकारे गूंजेंगे। वहीं, गोपीनाथपुरम से भगवान शंकर की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
सभी शिव मंदिरों में शनिवार को साज-सज्जा का काम कराते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री व प्रसाद की दुकानें सज गई हैं। सीताराम कॉलोनी स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर को फूलों व बिजली की रंग-बिरंगी झालकों से सजाया गया है। यहां रविवार को बड़ी संख्या श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन करने को पहुंंचेंगे। अन्य शिव मंदिरों को भी सजाया गया है। पालिका के स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते शनिवार को ही नगर के बालू घाट, आनंद घाट पर साफ-सफाई कराने के साथ ही महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के स्थान बना दिए गए है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।