{"_id":"699069cb15c93e2e1206ed15","slug":"video-seven-day-special-nss-camp-begins-at-nahan-college-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन कॉलेज में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू
डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एक और दो की ओर से सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का शुभारंभ शनिवार को महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला की ओर से किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से युवाओं का बहुआयामी विकास संभव है और एनएसएस जैसे मंच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्य सलाहकार प्रो. विवेक नेगी ने स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग एवं समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर बल दिया। सलाहकार डॉ. सरिता बंसल ने एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। एनएसएस लीडर तनुजा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी ट्विंकल ने शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने एनएसएस के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली व आगामी गतिविधियों पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वयंसेवकों की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गीतांजलि ने मधुर मेडले प्रस्तुत किया, दिव्या भारती व समूह ने पंजाबी लोकनृत्य से समां बांधा, जबकि वंदना और टीम ने पारंपरिक नाटी नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. देवराज, डॉ. भारती, प्रो. रीना चौहान, डॉ. अनूप, डॉ. रविकांत, प्रो. यशपाल, अधीक्षक श्री सुरेश सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।