{"_id":"6990147e8c7893178406dff7","slug":"following-the-ed-summons-to-captain-amarinder-officer-ravi-tiwari-was-transferred-sparking-political-controv-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर को ED समन के बाद अधिकारी रवि तिवाड़ी का तबादला, सियासत गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर को ED समन के बाद अधिकारी रवि तिवाड़ी का तबादला, सियासत गरम
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 14 Feb 2026 11:52 AM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को समन भेजने वाले प्रवर्तन निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक पर वित्त मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया है। समन जारी होने के दो दिन के भीतर ही अधिकारी रवि तिवाड़ी को चेन्नई स्थानांतरित किए जाने से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में ईडी ने एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणइंदर सिंह को तलब किया था। स्वास्थ्य कारणों से कैप्टन पेश नहीं हो सके, जबकि रणइंदर सिंह भी निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि अगली तारीख दिए जाने से पहले ही संबंधित अतिरिक्त निदेशक का तबादला आदेश जारी हो गया। कैप्टन को समन भेजे जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर स्वागत की बात कही थी, वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।