{"_id":"6acc9f3642d7e4338b081e32","slug":"kanpur-youth-bitten-by-snake-family-members-kept-hoping-for-his-survival-for-10-hours-even-after-his-death-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पंचर की दुकान में सोते युवक को सांप ने डसा, मौत के बाद भी 10 घंटे तक जिंदगी की आस में भटकते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पंचर की दुकान में सोते युवक को सांप ने डसा, मौत के बाद भी 10 घंटे तक जिंदगी की आस में भटकते रहे परिजन
Mon, 12 Oct 2026 02:20 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:20 PM IST
सार
Kanpur News: युवक को सांप ने डस लिया। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शकील की फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिकटिया गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचर की दुकान में लेटे युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे। जिंदगी की आखिरी उम्मीद में वे करीब 10 घंटे तक शव लेकर कानपुर से फतेहपुर तक अस्पतालों और ओझाओं के चक्कर लगाते रहे। मृतक की पहचान सिकटिया निवासी शकील अहमद पुत्र हबीब के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक शकील रविवार दोपहर करीब 12 बजे पुरवामीर पेट्रोल पंप के पास अख्तर की पंचर दुकान में लेटा था, तभी सांप ने उसके सिर पर डस लिया।
विज्ञापन
चीख सुनकर लोग दौड़े और उसे सरसौल सीएचसी ले गए, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। हैलट में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार नहीं मानी। डॉक्टरों के मना करने के बाद भी वे कई निजी अस्पतालों में जांच कराते रहे और फिर झाड़-फूंक के लिए रात 10 बजे तक कानपुर से फतेहपुर तक भटकते रहे, लेकिन जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
बताया गया कि शकील पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था, अविवाहित था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए बिना पुलिस सूचना के गांव के बाहर कब्रिस्तान में शव को दफनाएंगे।
विज्ञापन