Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
woman lost her purse in a temple, but a Home Guard jawan returned it, and devotees expressed their gratitude.
{"_id":"69906c63d50073162e03d952","slug":"video-woman-lost-her-purse-in-a-temple-but-a-home-guard-jawan-returned-it-and-devotees-expressed-their-gratitude-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मंदिर में गुम हो गया महिला का पर्स, होमगार्ड जवान ने लौटाया, श्रद्धालुओं ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मंदिर में गुम हो गया महिला का पर्स, होमगार्ड जवान ने लौटाया, श्रद्धालुओं ने जताया आभार
मंदिर परिसर में उस समय ईमानदारी और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली जब एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स होमगार्ड के जवान ने ढूंढकर सुरक्षित लौटा दिया। जानकारी के अनुसार तलवाड़ा से आए श्रद्धालु परिवार की एक महिला का पर्स मंदिर में दर्शन के दौरान कहीं गिर गया था। पर्स खोने का पता चलते ही महिला और उसके परिजन काफी परेशान हो गए और उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान हवलदार जनक को मंदिर परिसर में एक लावारिस पर्स मिला। उन्होंने तुरंत जिम्मेदारी दिखाते हुए पर्स की जांच कर उसमें मौजूद पहचान के आधार पर महिला को ढूंढ निकाला और पर्स सुरक्षित उसके सुपुर्द कर दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली और हवलदार जनक की ईमानदारी की जमकर सराहना की। श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे कर्मठ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं और उनकी सेवा भावना काबिले-तारीफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।