फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Note containing bomb-making instructions found with an LT student in Ayodhya; police and intelligence agen

UP: अयोध्या में एलटी छात्र के पास से मिली बम बनाने की पर्ची, जांच में जुटीं पुलिस व खुफिया एजेंसियां

Sat, 01 Aug 2026 11:51 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 01 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज में एक छात्र के पास बम बनाने से संबंधित कथित जानकारी वाली पर्ची मिलने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू की है। छात्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
UP: Note containing bomb-making instructions found with an LT student in Ayodhya; police and intelligence agen
पुलिस पता लगा रही कहां से आई पर्ची। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष के एक छात्र के पास बम बनाने से संबंधित जानकारी लिखी पर्ची मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली अयोध्या पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियों को भी जांच में लगाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलरामपुर निवासी मुस्लिम समुदाय का छात्र मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार रात उसकी लैब में ड्यूटी थी। इसी दौरान उसके पास से एक पर्ची बरामद हुई, जिसमें कथित तौर पर बम बनाने की विधि, आकार और उसकी तीव्रता से संबंधित विवरण लिखा हुआ था। पर्ची मिलने की जानकारी पर कॉलेज प्रशासन सतर्क हो गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साथ ही बरामद पर्ची की जांच की जा रही है कि उसका उद्देश्य क्या था और उसका किसी संदिग्ध गतिविधि से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जांच एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले में सभी तथ्यों की पुष्टि करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed