{"_id":"6990c251333843e9e008b093","slug":"video-kanpur-annual-sports-competition-concludes-at-uptti-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: यूपीटीटीआई में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: यूपीटीटीआई में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्फूर्ति का शनिवार को समापन हुआ। इसमें लवकुश यादव ने मिस्टर और श्वेता ने मिस स्फूर्ति का खिताब जीता। वहीं तुषार ने मिस्टर और शिवानी वर्मा ने मिस फ्रेशर का खिताब पाया।
100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लवकुश यादव प्रथम, सूरज यादव द्वितीय और करण सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्वेता प्रथम, मनस्वी व प्राची द्वितीय और अनुष्का द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। शॉटपुट बालक वर्ग में तुषार प्रथम, अभिषेक तिवारी द्वितीय और मोहित शाक्य तृतीय रहे। बालिका में माधवी प्रथम, प्रकृति द्वितीय और अंशु तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में सूरज प्रथम, मिंटू कुमार द्वितीय और रामकृष्ण दुबे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सौम्या राय प्रथम, आरोही वर्मा व प्राची द्वितीय तथा चंचल तृतीय रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में मिंटू कुमार प्रथम, अनुकल्प शर्मा द्वितीय और श्याम सुंदर शर्मा तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लवकुश यादव प्रथम, तुषार व रौनक द्वितीय और मुरीफ हुसैन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्वेता प्रथम, अनुष्का द्विवेदी द्वितीय और शिवानी वर्मा तृतीय रहीं।
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में लवकुश यादव प्रथम, सूरज द्वितीय और रौनक कुमार सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में श्वेता प्रथम, अनुष्का द्विवेदी द्वितीय और प्राची तृतीय रहीं। 1600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमन कनौजिया प्रथम, सूरज द्वितीय तथा सौरभ पाल व अनुकल्प शर्मा तृतीय रहे। दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. गोविंदन नलनकिल्ली, मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित और कार्यक्रम संयोजक डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अंत में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। मौके पर संस्थान के प्रो. मुकेश कुमार सिंह, प्रो. अरुण कुमार पात्रा, डॉ. नीलू कंबो, जितेंद्र कुमार सिंह, दीपेंद्र सिंह नयाल, राजेश वर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।