{"_id":"6990681d2d33a2fedb0eeaa6","slug":"kotputli-behror-police-seize-liquor-worth-rs4-million-arrest-two-bootleggers-in-major-crackdown-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-3950777-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: 40 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, हरियाणा से तस्करी का खुलासा, 437 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: 40 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, हरियाणा से तस्करी का खुलासा, 437 पेटियां बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 06:34 PM IST
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस थाना कोटपूतली की टीम ने नाकाबंदी के दौरान टाटा मिनी कंटेनर से कुल 437 पेटियां शराब बरामद की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया।
नाकाबंदी में खुला बड़ा खेल
14 फरवरी 2026 को पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर एचआर 55 एई 4046 नंबर के टाटा मिनी कंटेनर को रोककर तलाशी ली। जांच में अलग-अलग ब्रांड की भारी मात्रा में शराब मिली। बरामद शराब में रॉयल स्टैग की 148 पेटियां, रॉयल चैलेंज की 173 पेटियां, मैजिक मोमेंट्स की 81 पेटियां और स्मिरनॉफ की 35 पेटियां शामिल हैं। कुल 437 पेटियों की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
शराब परिवहन में प्रयुक्त टाटा मिनी कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। मौके से बिल्लू उर्फ़ खिल्लू (45) और नवीन उर्फ़ टोनी (30), निवासी बास पदम, थाना पटौदी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की सप्लाई कहां होनी थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, जयपुर रेंज, राघवेन्द्र सुहास द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। उपमहानिरीक्षक और सह जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़, देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, के निर्देश पर अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।