{"_id":"699024d97f1e91d6ea0bef39","slug":"video-hamirpur-sputum-collection-center-facility-started-in-medical-coll-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज में बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: मेडिकल कॉलेज में बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा शुरू
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मरीजों को बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा मिली है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। अब उन्हें बलगम का सेंपल एकत्रित करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000-1500 के करीब ओपीडी होती है। यहां पर विभिन्न प्रकार के टेस्ट मरीजों के किए जाते हैं। अब तक मरीजों को खुले में, शौचालय व अन्य असुविधाजनक स्थानों पर बलगम का सैंपल लेकर जांच के लिए देना पड़ता था। इससे उन्हें परेशानी के साथ-साथ असहजता भी महसूस होती थी। कई बार लोग खुले में झिझक के कारण सैंपल देने से बचते थे। अन्य लोगों को संक्रमण होने का खतरा बना रहता था। नए बलगम संग्रह केंद्र में मरीज साफ-सुथरे, सुरक्षित और गोपनीय वातावरण में सैंपल एकत्रित कर जांच को दे पाएंगे। इससे न केवल मरीजों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि टीबी सहित बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में भी मदद मिलेगी। संक्रमण का खतरा भी कम होगा।
मेडिकल कॉलेज में बलगम संग्रह केंद्र की सुविधा दी गई है। मरीज आसानी से बलगम का सैंपल एकत्रित कर जांच को दे रहे हैं।-डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।