{"_id":"6990234f4bf3ee2d3e0c20a2","slug":"video-burglars-break-through-roof-of-utensil-shop-in-govardhan-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरों ने तोड़ डाली दुकान की छत, पांच लाख की नकदी ले उड़े; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरों ने तोड़ डाली दुकान की छत, पांच लाख की नकदी ले उड़े; पुलिस तलाश में जुटी
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में सरस्वती चौराहे पर स्थित एक बर्तन की दुकान से बड़ी चोरी की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दुकान मालिक राजेश गुप्ता के अनुसार, बीती रात अज्ञात चोरों ने बंद दुकान का की छत तोड़कर अंदर घुसपैठ की और करीब 5 लाख रुपये नकद तथा एक लैपटॉप चुरा ले गए। सुबह जब राजेश गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें छत टूटी मिली और पैसे गायब मिले। चोर अपने साथ सीसीटीवी की हार्ड डिस्क भी ले गए। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस और 112 इमरजेंसी को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि अज्ञात चोरों की तलाश जारी है और जल्द ही मामले को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गोवर्धन क्षेत्र में हाल के महीनों में चोरी की कुछ अन्य घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।