{"_id":"699021a4b8f561ed300037e3","slug":"video-ayathhaya-ma-bhaya-ja-jasha-bl-vatha-matarama-ka-kasa-thharama-sa-jaugdhana-ucata-naha-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भैया जी जोशी बोले- वंदे मातरम् को किसी धर्म से जोड़ना उचित नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भैया जी जोशी बोले- वंदे मातरम् को किसी धर्म से जोड़ना उचित नहीं
अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने जमीयत ए उलेमा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अयोध्या में उन्होंने साफ कहा है कि ‘वंदे मातरम’ को किसी धर्म से जोड़कर देखना उचित नहीं है।
संघ के वरिष्ठ नेता भैया जी जोशी ने कहा कि इसमें हिंदू बनने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उनका कहना है कि ‘वंदे मातरम’ एक देशभक्ति गीत है, जिसे महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास आनंदमठ में लिखा था।
भैया जी जोशी ने कहा कि वंदे मातरम को हिंदू-मुस्लिम के नजरिए से देखना ठीक नहीं है। यह देशभक्ति का प्रतीक है और सभी नागरिकों को इसे उसी भावना से देखना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर जो निर्णय या पहल पहले हो जानी चाहिए थी, वह भले ही देर से हुई हो, लेकिन इस पर उन्हें आनंद है। संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने कहा कि इसमें हिंदू बनने का कोई सवाल नहीं है। वंदे मातरम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने आनंदमठ में लिखा था। यह देशभक्ति का गीत है, इसमें हिंदू-मुसलमान करने का कोई कारण नहीं है। पहले होना चाहिए था, देर से भी क्यों न हुआ इसमें हमें आनंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।