{"_id":"69dcc03005641728bf090eac","slug":"video-ayathhaya-ma-vashal-saikal-ral-nakalkara-sapa-na-kaya-lkashhaya-2027-ka-shakhanatha-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में विशाल साइकिल रैली निकालकर सपा ने किया लक्ष्य 2027 का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में विशाल साइकिल रैली निकालकर सपा ने किया लक्ष्य 2027 का शंखनाद
अयोध्या के गोसाईगंज में भारतीय संविधान के शिल्पकार भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने बाइक रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ अंबेडकर नगर के सांसद लालजी वर्मा ने नगर के पश्चिमी छोर स्थित एक पेट्रोल पंप से हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली जमुनीपुर, पकरेला, गोसाईगंज, अमसिन, महबूबगंज और दिलासीगंज होते हुए मया तक निकाली गई इसके बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहें”, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और भारत माता की जय जैसे नारे लगाए। सभा में सांसद वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा जब चाहे चुनाव करा ले, समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में तैयार है।
उन्होंने आगे कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अंबेडकर नगर सीट पर दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों ने जिस तरह से सपा को समर्थन दिया, वही समर्थन आज भी कायम है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अंबेडकर नगर की सभी पांचों विधानसभा सीटें पार्टी के खाते में जाएंगी। इस मौके पर रों रामसागर वर्मा, सियाराम निषाद, रोली यादव, राजेश पटेल व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।