{"_id":"69dcd5bf6bb95d2ed40437a5","slug":"video-video-safatavayara-gaugdhabugdha-sa-para-yapa-satata-shataga-paratayagata-bthhata-karayakarama-ka-capata-raya-na-kaya-sabthhata-2026-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता बाधित, कार्यक्रम को चंपत राय ने किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सॉफ्टवेयर गड़बड़ी से प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता बाधित, कार्यक्रम को चंपत राय ने किया संबोधित
29वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता तकनीकी खामियों के चलते अव्यवस्था का शिकार हो गई। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे होना था, लेकिन एंड्रॉयड टैब आधारित सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण दोपहर ढाई बजे तक शूटिंग शुरू नहीं हो सकी। इससे प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों में भारी नाराजगी देखी गई। खिलाड़ियों का कहना है कि कई घंटों से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
मुरादाबाद से आए खिलाड़ी अंश त्यागी व लखनऊ के पुष्पेंद्र ने बताया कि सुबह से समय पर पहुंचने के बावजूद आयोजन शुरू नहीं हुआ, जिससे अब वापस लौटने की स्थिति बन रही है। देरी से परेशान होकर कई खिलाड़ी प्रतियोगिता स्थल से लौट भी गए। आयोजकों की ओर से लगातार सॉफ्टवेयर में खराबी की बात कही जा रही है, जिससे खिलाड़ियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
वहीं दोपहर लगभग 3 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि शूटिंग यानी लक्ष्य साधना आए हुए खिलाड़ियों से कहना चाहता हूं कि लक्ष्य साधना हमारे जीवन की भी लक्ष्य साधना बन जाए। हम अपने जीवन का भी लक्ष्य तय करें। अपने जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि मैं आज अनुभव करता हूं कि मैं जो सोचता था वह मैं कर रहा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।