{"_id":"699023f76d015f7a22087b38","slug":"video-trimurti-shiva-jayanti-celebrated-at-the-service-center-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवाकेंद्र पर मनाई गई त्रिमूर्ति शिव जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेवाकेंद्र पर मनाई गई त्रिमूर्ति शिव जयंती
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के सेक्टर 2 स्थित सेवाकेंद्र पर 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं ने शिरकत की और परमात्मा शिव के अवतरण दिवस का आध्यात्मिक लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए ब्रह्माकुमारीज़ की मुख्य संचालिका बीके अंजलि दीदी जी ने उपस्थित जनसमूह को शिव जयंती की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की मंगल कामना करते हुए कहा कि परमात्मा शिव का अवतरण हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का प्रतीक है।
सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विनीता दीदी ने आए हुए विशिष्ट अतिथियों का तिलक और पुष्पों के साथ भावपूर्ण स्वागत सत्कार किया। अपने संबोधन में उन्होंने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यह महापर्व हमें याद दिलाता है कि हमें अपने भीतर के पांच विकारों—काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार का त्याग कर स्वयं को पवित्र बनाना है।"
इस उत्सव में मुख्य रूप से भाजपा नेता व सेवामूर्ति दिनेश कौशिक जी उपस्थित रहे। उनके साथ ही भारत सरकार के ग्राम विकास विभाग के सेवानिवृत्त असिस्टेंट डायरेक्टर अशोक शर्मा जी ने भी विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए समाज में शांति और भाईचारे के संदेश को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण उन भाई-बहनों का सम्मान रहा जिन्होंने अपनी अखंड योग तपस्या के बल पर अपने जीवन को अव्यक्त फरिश्ता समान बनाया है। संस्था द्वारा उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इसके पश्चात शिव पिता परमात्मा के ध्वज (झंडे) का वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।