{"_id":"6a6d810d3a49f7eacd09b470","slug":"video-multiple-shops-burgled-in-a-single-night-on-railway-road-in-bahadurgarh-goods-and-cash-worth-thousands-stolen-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर एक ही रात में कई दुकानों में सेंध, हजारों का माल और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर एक ही रात में कई दुकानों में सेंध, हजारों का माल और नकदी चोरी
शहर के रेलवे रोड स्थित देहाती तंबाकू भंडार सहित कई दुकानों में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता शनिवार सुबह दुकानदारों के दुकान खोलने पर चला। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, रवि कुमार जब सुबह करीब 8:45 बजे अपनी दुकान देहाती तंबाकू भंडार पर पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली। चोर दुकान से हुक्के, कढ़ाई सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। साथ ही लगती अमित कुमार की दुकान से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया।
इसी तरह दिव्या गारमेंट्स के संचालक रघुबीर सिंह की दुकान से करीब चार हजार रुपये की नकदी और लगभग तीन हजार रुपये मूल्य के कपड़े चोरी कर लिए गए। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित सिंगला किरयाना स्टोर की छत तोड़ने का प्रयास किया गया, जबकि अग्रवाल तंबाकू भंडार की पिछली दीवार में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई।
हालांकि इन दोनों दुकानों में चोरी नहीं हो सकी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
बार-बार हो रही वारदातों से व्यापारियों में रोष
दुकानदारों का कहना है कि रेलवे रोड क्षेत्र की इन दुकानों में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से दुकानदारों में भय और रोष का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।