{"_id":"6a6d80021b5afffe0400e0ed","slug":"multiple-shops-burgled-in-single-night-on-railway-road-in-bahadurgarh-goods-and-cash-worth-thousands-stolen-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर एक ही रात में कई दुकानों में सेंध, हजारों का माल और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बहादुरगढ़ में रेलवे रोड पर एक ही रात में कई दुकानों में सेंध, हजारों का माल और नकदी चोरी
Sat, 01 Aug 2026 10:41 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:41 AM IST
सार
दुकानदारों का कहना है कि रेलवे रोड क्षेत्र की इन दुकानों में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से दुकानदारों में भय और रोष का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहादुरगढ़ के रेलवे रोड स्थित देहाती तंबाकू भंडार सहित कई दुकानों में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का पता शनिवार सुबह दुकानदारों के दुकान खोलने पर चला। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रवि कुमार जब सुबह करीब 8:45 बजे अपनी दुकान देहाती तंबाकू भंडार पर पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी मिली। चोर दुकान से हुक्के, कढ़ाई सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। साथ ही लगती अमित कुमार की दुकान से करीब आठ हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
इसी तरह दिव्या गारमेंट्स के संचालक रघुबीर सिंह की दुकान से करीब चार हजार रुपये की नकदी और लगभग तीन हजार रुपये मूल्य के कपड़े चोरी कर लिए गए। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित सिंगला किरयाना स्टोर की छत तोड़ने का प्रयास किया गया, जबकि अग्रवाल तंबाकू भंडार की पिछली दीवार में भी सेंध लगाने की कोशिश की गई। हालांकि इन दोनों दुकानों में चोरी नहीं हो सकी। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बार-बार हो रही वारदातों से व्यापारियों में रोष
दुकानदारों का कहना है कि रेलवे रोड क्षेत्र की इन दुकानों में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से दुकानदारों में भय और रोष का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।