{"_id":"6a6ce478ef27951965006fcc","slug":"bihar-news-minor-girl-assault-case-shankarpur-madhepura-accused-arrested-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1373-4564137-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कांप उठी रूह! 50 वर्षीय आरोपी ने मासूम बच्ची से मिर्च तोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म; पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कांप उठी रूह! 50 वर्षीय आरोपी ने मासूम बच्ची से मिर्च तोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म; पुलिस ने पकड़ा
Sat, 01 Aug 2026 08:16 AM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:16 AM IST
सार
मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 50 वर्षीय व्यक्ति बच्ची को मिर्ची तोड़ने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद गांव में दो दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश हुई, लेकिन पीड़िता की मां ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना 28 जुलाई की बताई जा रही है। वारदात के बाद दो दिनों तक गांव स्तर पर मामले को दबाने और रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। हालांकि, पीड़ित पक्ष आरोपी के दबाव में नहीं आया। दो दिन बाद, 31 जुलाई को पीड़िता की मां महिला थाना पहुंचीं। उनकी ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने देर शाम 50 वर्षीय आरोपी ब्रह्म मेहता को गिरफ्तार कर लिया।
मिर्ची तोड़ने के बहाने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
महिला थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, आरोपी मासूम बच्ची को मिर्ची तोड़ने के बहाने घर से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के हाथ-पैर पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद आरोपी पक्ष की ओर से मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचने देने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। हालांकि, पीड़िता की मां ने हिम्मत दिखाते हुए महिला थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- नालंदा विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, एक हजार पार पहुंची छात्र संख्या; अन्य देशों के छात्र लेंगे प्रवेश
विज्ञापन
अस्पताल में चल रहा बच्ची का इलाज
मामले की जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर 31 जुलाई को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम आरोपी ब्रह्म मेहता को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करा लिया गया है। मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है।