फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar-rabi-maha-abhiyan-2026-samrat-choudhary-40-farmer-awareness-vehicles

बिहार: प्रदेश में रबी महाअभियान-2026 शुरू, सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Thu, 15 Oct 2026 06:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 06:32 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 40 किसान जागरूकता और ज्ञान वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत खेती, सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और अनुदान की जानकारी दी जाएगी। साथ ही रेल सेवाओं के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
bihar-rabi-maha-abhiyan-2026-samrat-choudhary-40-farmer-awareness-vehicles
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ कक्ष के सामने बने मंच से किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 38 किसान जागरूकता वाहनों और दो ज्ञान वाहनों सहित कुल 40 वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और उन्नत खेती से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करना, कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। महाअभियान के दौरान किसानों को गेहूं, मक्का, दलहन और तिलहन फसलों की उन्नत खेती, गुणवत्तापूर्ण कृषि उपादानों के उपयोग और बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन

महाअभियान के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत फसल प्रत्यक्षण कार्यक्रम संचालित करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, प्रखंड स्तर पर अनुदानित दरों पर कृषि उपादानों का वितरण सुनिश्चित करने और किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की खेती में उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए जीरो टिलेज और सीड ड्रिल मशीनों के माध्यम से उन्नत बुआई तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को इन तकनीकों के लाभों से अवगत कराते हुए खेती की लागत कम करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और कृषि कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

महाअभियान के दौरान किसानों के बीच जागरूकता और तकनीकी जानकारी का प्रसार करने के लिए किसान मेला, किसान पाठशाला, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषि परिभ्रमण, प्रक्षेत्र दिवस और किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026 के माध्यम से किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने और उन्हें कृषि संबंधी योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- जेएसएससी भर्ती: झारखंड में 56 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित

महाअभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मिट्टी की जांच, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा कृषि कार्यों में ड्रोन तकनीक के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता के अनुरूप उर्वरकों के इस्तेमाल, पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाएगा।



पीएम मोदी व केंद्रीय रेल मंत्री का जताया आभार
सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की व्यवस्था करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, खगड़िया और नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और क्षेत्र में रेल संपर्क को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

साथ ही, पर्व-त्योहारों के दौरान आवागमन करने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और सीमांचल तथा अंग क्षेत्र के बीच संपर्क और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए केंद्र सरकार के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखेगी।  राज्य सरकार बिहार में आधारभूत संरचनाओं के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed