फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   nishant-kumar-neeraj-kumar-nda-patna-graduate-election-barh-bihar

बिहार में चुनाव है : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के लोग भी निशांत कुमार से दूर; कहां दिखाई दी ऐसी तस्वीर?

Thu, 15 Oct 2026 06:56 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 06:56 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में बाढ़ पहुंचे। उन्होंने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए मतदाताओं से उनके विकास कार्यों को याद कर वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
nishant-kumar-neeraj-kumar-nda-patna-graduate-election-barh-bihar
पटना स्नातक चुनाव: नीरज कुमार के समर्थन में उतरे निशांत, विरोधियों को दिया कड़ा संदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 15 अक्तूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह के गृह क्षेत्र बाढ़ पहुंचे। वे यहां पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में पहुंचे थे। उनके साथ पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, लेसी सिंह, पूर्व सांसद आनंद मोहन, बाढ़ के पूर्व विधायक और स्थानीय विधायक भी मौजूद थे।

विज्ञापन

निशांत कुमार ने बाढ़ को अपने पिता नीतीश कुमार की कर्मस्थली बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी उनके पिता नीतीश कुमार के कार्यों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बाढ़ के स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे वोट देते समय उनके पिता के विकास कार्यों को याद रखें। सभा में एनडीए नेताओं ने नीरज कुमार के समर्थन में माहौल बनाने और मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

नीरज कुमार ने कहा, “हम डरने वाले नहीं, अड़ने वाले हैं। नीतीश कुमार पर जो भी हमला करेगा, हम अपने विषैले तीर से उसका जवाब देंगे।” उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई हत्याओं के दोषियों को इंसाफ मां भगवती जरूर दिलाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी एनडीए कार्यकर्ताओं को डराने का काम करेगा, पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गड्ढे में मिला महिला का शव, गले और सिर पर जख्म के निशान से हत्या की आशंका

हालांकि, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के करीबी कई स्थानीय नेताओं ने मंच से दूरी बनाए रखी। निशांत कुमार अपने पिता नीतीश कुमार के कर्मक्षेत्र बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहली बार जनता को संबोधित कर रहे थे। उनके संबोधन के दौरान पंडाल में आम लोगों के लिए पीछे लगाई गई कई कुर्सियां खाली रहीं।

वहीं, नीरज कुमार सुबह मोकामा में अपने समर्थकों से मिलने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाढ़ के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मोकामा थाना चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और स्थानीय लोगों से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed