फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-news-samastipur-woman-body-found-in-pit--akhtiyarpur-sarairanjan-murder-suspected

बिहार: गड्ढे में मिला महिला का शव, गले और सिर पर जख्म के निशान से हत्या की आशंका

Thu, 15 Oct 2026 06:40 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार को एक महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर गाछी में गड्ढे के अंदर मिला। मृतका की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। गले और सिर पर जख्म के निशान मिलने के बाद पुलिस हत्या की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
bihar-news-samastipur-woman-body-found-in-pit--akhtiyarpur-sarairanjan-murder-suspected
सुबह शौच के लिए घर से निकली थी महिला, गाछी में गड्ढे के अंदर मिला शव।

विस्तार

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित अख्तियारपुर गांव में गुरुवार को एक महिला का शव मिला है। महिला का शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक गाछी में गड्ढे के अंदर मिला। महिला के गले और सिर पर जख्म के निशान तथा शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव बरामद किया और मामले की छानबीन में जुट गई। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सदर डीएसपी ने प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जुड़ा बताया है। पुलिस अब महिला की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मृतका की पहचान अख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या सात निवासी अखिलेश चौरसिया की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सांप का पीछा करते हुए गाछी पहुंचे बच्चे, शव देखकर मचाया शोर
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे सांप का पीछा करते हुए गाछी की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गड्ढे में पड़े महिला के शव पर पड़ी। शव गड्ढे में आंशिक रूप से दबा हुआ था। यह देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला की पहचान होने के बाद घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या करने के बाद शव को गड्ढे में छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शौच के लिए घर से निकली थी महिला, फिर नहीं लौटी
मृतका के पति अखिलेश चौरसिया के अनुसार, उनकी पत्नी गुरुवार सुबह करीब सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।


इसी बीच गांव के बच्चों ने गाछी में शव मिलने की सूचना दी। इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव की स्थिति और गले पर निशान देखकर लोगों ने आशंका जताई कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को छिपाने का प्रयास किया गया होगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला के दोनों हाथ अकड़े होने और जीभ बाहर निकली होने की बात भी कही। शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, सदर डीएसपी ने लिया जायजा
घटना की सूचना पर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। उधर, सदर डीएसपी सतीश कुमार सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन करने की बात कही।

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में महिला का शव एक गाछी में गड्ढे में छुपा कर बरामद होने के बाद मामल

मौके पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed