फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Course of action changed during the investigation; sent to jail on charges of abetment to suicide.

टेंट व्यवसायी खुदकुशी प्रकरण : हत्या के नहीं मिले साक्ष्य, पत्नी गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Course of action changed during the investigation; sent to jail on charges of abetment to suicide.
जंगल धूसड़/पिपराइच। जंगलसुभान अली विकास भारती चौराहा निवासी टेंट व्यवसायी विवेक गौड़ की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की दिशा बदल दी है। हत्या के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी अंकिता गौड़ को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात विवेक गौड़ संदिग्ध परिस्थितियों में घर में अचेत मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक की बहन प्रीति गौड़ ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने आरोप लगाया कि विवेक की पत्नी अंकिता गौड़ और उसके भाई मोनू ने हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपों की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध तथ्यों का परीक्षण करने के बाद हत्या के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विवेचना के आधार पर आरोपी पत्नी अंकिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक की बहन द्वारा मोनू पर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed