{"_id":"6a6d163d871c5f2aa90c1564","slug":"a-commercial-complex-will-be-constructed-on-the-jal-kal-bhavan-premises-using-the-funds-another-inspection-team-is-scheduled-to-arrive-on-monday-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1403468-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांड : एक सप्ताह में खुलेगा नगर निगम का खाता, मिलेंगे 80 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांड : एक सप्ताह में खुलेगा नगर निगम का खाता, मिलेंगे 80 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। नगर निगम की महत्वाकांक्षी म्यूनिसिपल बांड योजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। बांड जारी करने की प्रक्रिया के तहत अगले एक सप्ताह में नगर निगम के नाम से निजी बैंक में खाता खोला जाएगा। इसके बाद बैंकर्स की ओर से लगभग एक माह के अंदर नगर निगम को 80 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। राशि मिलने के बाद उसे नगर निगम के खाते में जमा कराया जाएगा और जलकल भवन परिसर में प्रस्तावित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की शुरुआत होगी।
नगर निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, बांड प्रक्रिया के तहत पहले चरण में आई जांच टीम ने निगम की वित्तीय स्थिति, अभिलेखों और विकास कार्यों का विस्तृत परीक्षण किया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट में नगर निगम की कार्यप्रणाली को संतोषजनक बताते हुए सकारात्मक टिप्पणी की है। इसी के आधार पर अब सोमवार को दूसरी टीम नगर निगम पहुंचेगी, जो आगे की औपचारिकताओं को पूरा कर बैंक खाता खोलने के बाद लगभग एक महीने के अंदर 80 करोड़ रुपये निगम को देने व बांड जारी करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देगी।
अधिकारियों का कहना है कि बांड के माध्यम से मिलने वाली 80 करोड़ रुपये की राशि से जलकल भवन परिसर में आधुनिक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे नगर निगम की आय के नए स्रोत विकसित होंगे और भविष्य में वित्तीय संसाधनों को मजबूती मिलेगी। शहर वासियों को भी कामर्शियल कॉम्प्लेक्स बनने से लाभ होगा।
विज्ञापन
बोले अधिकारीसोमवार को टीम नगर निगम में आएगी। टीम की ओर से खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद बैंकर्स से जल्द ही 80 करोड़ रुपये मिलेंगे और निर्माण कार्य के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। पिछली टीम ने सकारात्मक रिपोर्ट दी है।
- नागेंद्र सिंह, लेखाधिकारी, नगर निगम