{"_id":"6990aecc23ed8ab9e40dd053","slug":"video-death-of-a-young-man-in-a-road-accident-has-caused-chaos-in-the-family-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। करबिगवा गांव से लौट रहे बाइक सवार युवक की एक पुलिया से टकराकर मौत हो गई।
हरचंद खेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र दुल्ला अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने करबिगवा गए थे। रात में घर लौटते समय रास्ते में पुलिया पर बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची नरवल पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राजकुमार खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।