{"_id":"69905877e8ef2351ce022f99","slug":"video-nsui-organised-anti-chitta-walkathon-at-sundernagar-college-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई ने सुंदरनगर महाविद्यालय में किया एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई ने सुंदरनगर महाविद्यालय में किया एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) की महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर इकाई की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा अभियान से प्रेरित होकर चलाए गए जिलास्तरीय चिट्टा मुक्त कैंपस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह एवं एंटी चिट्टा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल सरकार जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेलता है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया तथा एनएसयूआई की इस पहल की सराहना की। एनएसयूआई सुंदरनगर इकाई की ओर से 23 जनवरी से 4 फरवरी तक क्षेत्र के लगभग दस विद्यालयों में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 80 विद्यार्थियों को समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के बाद महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय से ललित चौक तक एंटी चिट्टा वॉकथॉन निकाली गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा विरोधी नारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।